मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के तीलठी गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल, इलाज जारी
भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कठौता गांव निवासी आशीष कुमार 24 वर्ष व राजकुमार 20 वर्ष गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे बाइक से एक बारात में चील क्षेत्र के बास्थाना गांव में जा रहे थे तिलठी गांव के पास सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें दोनों घायल हो गए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर लाने पर डॉक्टरो ने आशीष कुमार को मृत घोषित किया।