देहरादून: रेलवे स्टेशन देहरादून पर यात्री अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी
देहरादून रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन न करना चिंताजनक है। यात्री शॉर्टकट के चक्कर में ट्रैक पार करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उसी ट्रैक पर सामने से ट्रेन आ रही होती है। इस प्रकार की लापरवाही से उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।