लखीमपुर: मोहम्मदपुर गांव में प्राचीन कुएं में जूठन और हड्डियां फेंकने का विरोध पड़ा भारी, दबंगों की पिटाई से गर्भवती महिला घायल
फरधान थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में प्राचीन कुएं में जूठन और हड्डियां फेंकने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित प्रदीप वर्मा पुत्र जसवंत वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 4 मार्च 2026 को घर के सामने शिव मंदिर के पास स्थित प्राचीन कुएं में पड़ोस के इसराइल अली,वारिस अली,शाहबाज,इश्तियाक ने मारपीट की।