पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में 2 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कैथवाड़ा थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि वांछित आरोपी मिसरफ पुत्र कल्लू निवासी सहसन, थाना जुरहरा को उसके घर से दबिश देकर पकड़ा गया।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अनुसंधान जारी है। गुरुवार शाम 5 बजे मामले में मिली जानकारी।