मंडला: सहस्त्र धारा आश्रम में अखंड रामधुन पाठ के समापन पर कन्या भोज और भंडारे का आयोजन
Mandla, Mandla | Jun 1, 2026 सहस्त्र धारा आश्रम में संत शिरोमणि परम पूज्य महात्मा मोहन दास महाराज की तपोस्थली एवं रामदास महंत महाराज की साधना स्थली में आयोजित 24 घंटे के अखंड श्री राम नाम संकीर्तन एवं रामधुन पाठ का समापन सोमवार 12 बजे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। अखंड पाठ पूर्ण होने के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।