इंदौर: बिना सोना दिए मिला गोल्ड लोन, कंपनी ने दर्ज कराई शिकायत, एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला
Indore, Indore | Sep 14, 2024 इंदौर के एरोड्रम इलाके में संचालित होने वाली निजी फाइनेंस कंपनी के साथ फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। जिसमे आरोपी पुनीत गुप्ता के द्वारा कंपनी में आवेदन कर लाखों रुपए का लोन ले लिया, लेकिन इसके बदले जो सोना गिरवी रखना था, वो उसने नहीं रखा, जिस पर से संबंधित फाइनेंस कंपनी के द्वारा एरोड्रम थाने में इस मामले में प्रकरण दर्ज कराया है।