इंदौर: चाचा नेहरू अस्पताल से चंदन के पेड़ काटने का सीसीटीवी आया सामने, पुलिस लगातार कर रही आरोपियों की तलाश
Indore, Indore | Sep 14, 2024 इंदौर संयोगितागंज थाना क्षेत्र के चाचा नेहरू अस्पताल परिसर से पिछले दिनों अज्ञात चोर चंदन के पेड़ काटकर ले गए थे। वही इस पूरे मामले में पुलिस को सीसीटीवी मिल गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की भी पहचान कर ली है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडिशनल डीसीपी ने बताया की हथियार बंद बदमाश गार्ड को बंदूक अड़ाकर चंदन के पेड़ काटकर ले गए थे।