इंदौर: बुजुर्ग दम्प्पत्ति के अज्ञात महिलाओं ने चुराए रुपए, सीसीटीव में कैद हुई घटना, राजवाड़ा चौराहे का मामला
Indore, Indore | Sep 14, 2024 इंदौर सराफा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा स्थित एसबीआई बैंक से 2 लाख रुपए निकाल कर निकले बुजुर्ग दंपति के बैग से दो अज्ञात महिलाओं ने रुपए चुरा लिए। महिलाओं में उनके झोले को पहले ब्लेड से काटा और उससे रुपए निकाल कर फरार हो गई। वही बैग से पैसे चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फिलहाल इस मामले में बुजुर्गों के द्वारा पुलिस में इस घटना की शिकायत की है।