इंदौर: एमवाय अस्पताल से डॉक्टर हुए लापता, पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगी, लापता डॉक्टर ने छोड़ा एक नोट
Indore, Indore | Sep 14, 2024 इंदौर के एमवाय अस्पताल के एक डॉक्टर के लापता होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर गिरवाल ने नोट लिखकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया है, जिसमें उसने एक महिला डॉक्टर पर झूठा केस बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वही संयोगितागंज पुलिस ने मामले में डॉक्टर की तलाश में जुटी है।