इंदौर: डीएवीवी के प्रोफेसर ने बच्चों को दिया खुद की मौत पर लेख लिखने का असाइनमेंट, असाइनमेंट पर अभिभावकों ने ली आपत्ति
Indore, Indore | Sep 14, 2024 इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्रों को दिए असाइनमेंट पर विवाद की स्थिति बन गई है। जिसमे छात्रों से खुद अपनी की मौत का मैसेज लिखने को कहा। इस पर कई बच्चों के अभिभावकों ने आपत्ति ली। यह असाइनमेंट प्रोफेसर डॉ. अतुल भरत ने स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और आईआईपीएस में बच्चों को दिया। अब इन विभागों के एचओडी ने मामले को लेकर शिक्षक से जवाब मांगा है।