कामां: कामां पुलिस ने ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर तिजारा पुलिस के सुपुर्द किया
कामां पुलिस ने तिजारा जिला अलवर पुलिस के 5 हजार रुपए के इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर संबंधित पुलिस को सुपुर्द किया।पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अब्दुल समी पुत्र अब्दुल रहमान निवासी नंदेरावास अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना तिजारा पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।