दमोह: चौपरा स्थित 300 वर्ष पुरानी बावड़ी के नवीनीकरण पर जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, संरक्षण के दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Jun 10, 2025 दमोह आज मंगलवार शाम 5 बजे जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपागरे टीम के ग्राम चौपरा पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ डॉ रामेश्वर पटेल एवं स्थानीय लोगों के साथ करीब 300 वर्ष प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया उन्होंने बताया अभी बावड़ी में 10 फिट पानी भरा हुआ है। जो कभी खाली नहीं होता है। यहां के रहवासियों के लिए पानी के लिए यह बावड़ी मुख्य स्त्रोत है।