दमोह: थाना प्रभारी द्वारा पत्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने के विरोध में SP ऑफिस में दिया गया ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 10, 2025 दमोह जिले के बतियागढ़ थाना में बीते दिन संगठन के सदस्यों ने अवैध शराब को जप्त कराया था। जिसकी कवरेज करने पहुंचे पत्रकार राघवेंद्र राठौर के साथ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी के द्वारा अभद्र व्यवहार के साथ झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी। जिसके विरोध में आज मंगलवार दोपहर 1 से 2 बजे संगठन के सदस्य एवं जिले के पत्रकार SP कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।