दमोह: हथियारों का जखीरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार: दमोह पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Damoh, Damoh | Jun 10, 2025 दमोह: कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टे, 5 कारतूस और एक स्कूटी सहित कुल ₹2.27 लाख का सामान जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी शेख साजिद उर्फ नवाब, कार्तिक राजपूत और दीपक उर्फ डल्लू हैं। मास्टरमाइंड साजिद पर पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।