जहानाबाद: दिल्ली हत्याकांड पर राजद विधायक भड़के, मंत्रियों को चूड़ियाँ भेजने की दी चेतावनी
राहुल कुमार ने दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की हत्या पर केंद्र व बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में भी बिहारी सुरक्षित नहीं हैं। सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों से इस्तीफे की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर चूड़ियां भेजने की चेतावनी दी। जीतन राम मांझी के बयान पर भी नाराजगी जताई और माफी की मांग की।