कासगंज: प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में 5.97 करोड़ लागत से बन रहे राज्य कर विभाग का किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कलेक्ट्रेट में निर्माणाधीन 5.97 करोड़ रुपये लागत की राज्य कर विभाग की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का जायजा लिया। मंत्री ने लोक निर्माण भवन अलीगढ़ कार्यदायी संसथा से निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश दिए।