रेवाड़ी: अभय चौटाला के बयान पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव भड़के, कहा- “कौन किसे उखाड़ेगा, समय बताएगा”
रेवाड़ी के भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने जेजेपी सुप्रीमो अभय चौटाला के जींद में आयोजित स्थापना रैली में दिए गए ‘बीजेपी को उखाड़ फेंकने’ वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “कौन किसको उखाड़ेगा, यह तो समय बताएगा… समय हमेशा बलवान होता है।” यादव ने तंज कसते हुए कहा, “अभी तो खुद ही संभल लो।”