हुसैनगंज: हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच सूत्री मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित CHC पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 5 सूत्री मांग को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक एशरारुल हक व डॉ नीरज कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि हमारी मांग है कि समान कार्य समान वेतन, संविदा पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करना, समेत आदि मांग शामिल है।