हुसैनगंज: खरसंडा गांव में बिजली के चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई
हुसैनगंज थाना के खरसंडा गांव में सोमवार को बिजली के चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान विश्वनाथ भगत के रूप में हुई है। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराये दाहसंस्कार कर दिया है।इस सबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि इस मामलें में अभीतक कोई आवेदन नही मिला है।