हुसैनगंज: हुसैनगंज दखिन मोहल्ला स्थित उत्क्रमित विद्यालय बालक परिसर में निःशुल्क जाँच शिविर का किया गया आयोजन
हुसैनगंज प्रखंड के हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक परिसर में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ मोदस्सिर इकबाल जोड़ो का दर्द, पेट व लिवर से सबंधित बीमारियों का जांच कर दवा दी गई। इस दौरान राजेश चौधरी, फहीम अहमद, अर्जुन कुमार, मो० सलामुद्दीन, साजिद हुसैन, रोहित कुमार एवं कुंदन कुमार का सराहनीय योगदान रहा।