हुसैनगंज: खोदाई बारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट 3 घायल 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खोदाई बारी में गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए है। इस मामलें में अशोक शर्मा ने हुसैनगंज थाने में आवेदन अपने ही गांव के सात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया हैं। इस सबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।