हुसैनगंज: फरीदपुर गांव के रमना के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल अस्पताल में भर्ती
आंदर सिवान मुख्य मार्ग के फरीदपुर गांव के रमना के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया। जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद घण्टों देर आवागमन बाधित रहा। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने घायल युवक को ईलाज के लिए आंदर में भर्ती कराया।