मंडला: गौराछापर में लगा जन समस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जानीं समस्याएं
Mandla, Mandla | Jun 10, 2026 ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार दो बजे ग्राम पंचायत गौराछापर में क्लस्टर स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।