जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज
बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान तथा अटल आरोग्य लैबोरेटरी का गरिमामय शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री जी के हाथों होने वाले इस महत्वपूर्ण उद्घाटन को लेकर पूरे जिले में भारी उत्साह है।