बिंदकी: बकेवर कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस ने परिजनों को सूचित किया
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा अधेड़ अवधेश अवस्थी उम्र लगभग 54 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम आसरे अवस्थी निवासी सराय बकेवर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार व बुधवार की मध्य रात 1 बजे मौत हो गई।