बिंदकी: खजुहा-अमौली रोड पर रोटी चौराहा तथा पांडेपुर बंबा के बीच अनियंत्रित ऑटो पलटा, चालक घायल
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोटी चौराहा तथा पांडेपुर बंबा के बीच खजुहा--अमौली रोड में उडंगापुर मोड़ के पास मंगलवार की शाम 4 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलट गया। ऑटो के पहिया ऊपर हो गए। ऑटो पलटने से हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई ऑटो चालक वीर सिंह निवासी ग्राम अर्गल थाना जाफरगंज को बाहर निकाल कर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया