*बस्ती: शिक्षक MLC चुनाव में 86.45% मतदान, 2045 में से 1768 शिक्षकों ने किया वोट, परसरामपुर-विक्रमजोत टॉप पर*
*जनपद बस्ती 23 अक्टूबर 2026* गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 के लिए बस्ती जनपद में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जनपद के 14 मतदान केंद्रों पर कुल 2045 मतदाताओं में से 1768 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 86.45 रहा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनपद में 1643 पुरुष और 402 महिला मतदाता पंजीकृत थे। जिनमें से 1434 पुरुष और 334 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
*10 बजे से 4 बजे तक ऐसे बढ़ा ग्राफ -*
सुबह 10 बजे तक 473 वोट (23.13%), 12 बजे तक 1170 वोट (57.2%), दोपहर 2 बजे तक 1554 वोट (76%) और शाम 4 बजे तक 1768 वोट (86.5%) पड़े। यही आंकड़ा अंतिम रहा।
*किस केंद्र पर कितना मतदान -*
1. *रामनगर -* 94 में से 86 वोट - 91.5%
2. *रुधौली -* 123 में से 111 वोट - 90.2%
3. *सल्टौआ गोपालपुर -* 93 में से 85 वोट - 91.4%
4. *साऊघाट -* 116 में से 92 वोट - 79.3%
5. *गौर -* 194 में से 172 वोट - 88.7%
6. *परसरामपुर -* 41 में से 38 वोट - *92.7% (सबसे अधिक)*
7. *विक्रमजोत -* 96 में से 89 वोट - *92.7% (सबसे अधिक)*
8. *हर्रैया -* 194 में से 167 वोट - 86.1%
9. *बस्ती ब्लॉक -* 187 में से 155 वोट - 82.9%
10. *नगर पालिका बस्ती -* 328 में से 266 वोट - 81.1% (सबसे कम)
11. *कप्तानगंज -* 179 में से 151 वोट - 84.4%
12. *बहादुरपुर -* 162 में से 142 वोट - 87.7%
13. *बनकटी -* 179 में से 163 वोट - 91.1%
14. *कुदरहा -* 59 में से 51 वोट - 86.4%
*योग - 2045 में से 1768 वोट - 86.45%*
मतदान के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 23, 2026