बेहट: मरवा रोड से पुलिस ने अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार
बेहट थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दीखित ने बताया की चेकिंग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त अहकाम पुत्र जुनैद निवास ग्राम लौधीपुर को मरवा रोड से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बेहट पर मु0अ0सं0- 322/2026 धारा- 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है।