सैदपुर: तहसील क्षेत्र में चला विशेष अभियान, 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया
सैदपुर तहसील प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की पाँच संयुक्त टीमों का गठन कर विभिन्न गाँवों में औचक कार्रवाई की गई। इस दौरान पीड़ितों से मिली कुल 36 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।