कटंगी: कूलर के करंट से 19 वर्षीय युवती और पालतू कुत्ते की मौत, कटंगी वार्ड 4 में दर्दनाक हादसा
कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 4 में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवती पूनम उर्फ मोना पितास्वर्गीय पवन नामदेऔर पालतू कुत्ते की मौत हो गई। घर के बाहर लगे कूलर में आए करंट की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है। इस हादसे से पूरे शहर में शोक की लहर है।