सतना- आयुष्मान अस्पताल की पैथोलॉजी में बिना डॉक्टर के बन रहीं रिपोर्टें, स्वास्थ्य विभाग मौन
सतना के आयुष्मान हॉस्पिटल में बिना पैथोलॉजिस्ट के जांच और रिपोर्ट देने का बड़ा फर्जीवाड़ा फिर सामने आया है। पूर्व में खुलासा होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की लीपापोती से हौसले बुलंद हैं। नतीजतन, मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर अवैध वसूली का यह गोरखधंधा दोबारा धड़ल्ले से शुरू हो चुका है।