बानसूर: बांसूर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Bansur, Alwar | Apr 10, 2026 बानसूर क्षेत्र के टिकली का बास निवासी 20 वर्षीय हिमांशु सैनी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सोमवार को बहरोड़ के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, हिमांशु बहरोड़ से रामपुर लौट रहा था, तभी शेरपुर और कांकर के बीच उसकी बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी।