टिकारी: पंचानपुर पुलिस ने मोरहर घाट से अवैध बालू लदे 3 ऑटो जब्त किए, खनन विभाग को सूचना दी
Tikari, Gaya | Sep 27, 2026 टिकारी प्रखंड के पंचानपुर थाना क्षेत्र से गुजरे मोरहर नदी से अवैध बालु खनन कर जा रहे 3 टेम्पू को पुलिस द्वारा रविवार दोपहर जब्त किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर टेम्पू की जाँच की और तीनों टेम्पू को जब्त किया। ज्ञात हो की लगातार टेम्पू के माध्यम से बालु के अवैध खनन की सूचना पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।