कोडरमा: जिला स्तरीय PCu0026PNDT समिति की बैठक सम्पन्न, अनियमित क्लीनिकों पर कार्रवाई के निर्देश
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला समुचित प्राधिकार (PC&PNDT), कोडरमा की अध्यक्षता में PC&PNDT अधिनियम के तहत जिला सलाहकार समिति एवं जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लीनिकों के निबंधन, नवीनीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान दो क्लीनिकों को निबंधन के लिए अनुमोदित किया गया.