बेगूसराय: बेगूसराय में झोलाछाप नर्स की लापरवाही से इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत
बेगूसराय में इलाज के दौरान ग्रामीण महिला चिकित्सक (झोलाछाप नर्स) की लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के रहने वाले मनेलाल महतो की पत्नी गुंजन देवी के रूप में हुई है।