बदायूं: नई सराय बड़े दरवाजे के सामने ठेला लगाने को लेकर विवाद में चार लोगों ने दो महिलाओं को डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 3, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के नई सराय बड़े दरवाजे के सामने ठेला लगने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने नन्ही बी पत्नी जमीरउद्दीन व नसीम बेगम पत्नी नसरुद्दीन के डंडा बेल्ट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल नन्हीं बी और नसीम बेगम का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।