मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 10 सदस्यों को किया गिरफ्तार
पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के द्वारा प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा मोबाइल टावरों से कीमती सामान चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।जिसमे मोहित भाटी,भानसिंह,शेखर,बृजेश,सोनू, शाहरुख,आदित्य,सौरभ,शोएब,रिजवान गिरफ्तार।