मुज़फ्फरनगर: एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से जताया जान का खतरा
बुधवार को प्रेम युगल के द्वारा एक प्रार्थना पत्र देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है जहां पर अलमासपुर निवासी प्रेमी जसवंत ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने दिल्ली निवासी तनु से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह दोनों बालिक है। जसवंत ने कहा कि लगातार उनके परिजन इस शादी को लेकर ना खुश दिखाई दे रहे हैं।