चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में घर के बाहर खड़े तेल के टैंकर से अज्ञात चोरों के द्वारा सैकड़ो लीटर तेल चोरी कर लिया। जैसे ही टैंकर के मालिक को जानकारी लगी तो उसके द्वारा तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पूरे मामले की छानबीन शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी।