मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान रतन मार्केट से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध हथियार किया बरामद
नगर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार के द्वारा चेकिंग के दौरान रतन मार्केट से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुलिस के द्वारा अयूब पुत्र रईस, मकसूद सैफी पुत्र नासिर सैफी को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया है। जिन्हें पुलिस के द्वारा बुधवार को जेल भेज दिया।