आगरा: थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ₹1.99 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को पकड़ा, ₹6 करोड़ कराए फ्रीज- डीसीपी सिटी
Agra, Agra | Mar 23, 2024 आगरा की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ₹1.99 करोड़ की ठगी का खुलासा कर कानपुर निवासी अभिषेक मिश्रा और विकास त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 42 म्यूल खातों में पड़े ठगी के ₹6 करोड़ भी फ्रीज कराए हैं। एयरफोर्स स्टेशन के विंग कमांडर ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।