आगरा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹15000 के इनामिया अभियुक्त को अलीगढ़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Mar 23, 2024 थाना कमला नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट वांछित 15000 के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाने पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15000 का इनामियां अभियुक्त अलीगढ़ में मौजूद है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।