कोटकासिम: बीबीरानी में गो सम्मान आवाहन अभियान को लेकर बैठक आयोजित, 27 अप्रैल को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र
Kotkasim, Alwar | Apr 13, 2026 कोटकासिम तहसील के बीबीरानी मंदिर में सोमवार दोपहर 2:00 बजे गो सम्मान आवाहन अभियान की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंकज कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के आनेक गो भक्तों ने भाग लिया। बैठक में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।