बकानी: भाणपुरिया में चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
ग्राम पंचायत बकानी की ग्राम गणपुरिया के ग्रामीणों ने चरागाह भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विकास अधिकारी, पंचायत समिति बकानी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जीरापुर-बकानी मार्ग पर स्थित राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज चरागाह भूमि (खसरा संख्या 351/639) पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण एवं पौधारोपण किया जा रहा