मानपुर: बांधवगढ़ में आठ राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, संत सेन जी महाराज की समाधि स्थल पर किए दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Manpur, Umaria | Apr 15, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे एक बार फिर आस्था का माहौल देखने को मिला है।जहां आयोजित संत शिरोमणि सेन जी महाराज के समाधि स्थल पर देश के करीब 8 राज्यो से श्रद्धालु पहुंचे।ताला जोन स्थित शेष शैय्या के पास बना यह पवित्र स्थल इन दिनों भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।पार्क प्रबंधन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए इसके लिए करीब 50 अधिकारी कर्मचारी तैनात किये।