खंडवा नगर: इंदौर रोड बालाजी नगर के सामने पेड़ से लटका मिला पुलिस आरक्षक का शव, पुलिस जांच में जुटी
खंडवा। शुक्रवार को पदम नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि इंदौर रोड स्थित बालाजी नगर के सामने एक खेत में पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 100 और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर प्रारंभिक जांच शुरू की। मौके पर जांच के दौरान मृत युवक की पहचान एक पुलिस आरक्षक के रूप में हुई, जो मूल रूप