देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के हाथीबड़कला देहरादून स्थित आवास में कांग्रेस विधानमंडल दल की हुई बैठक, रणनीति पर हुआ मंथन
रविवार शाम 4:30 बजे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की रणनीति पर मंथन के लिए कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के हाथीबड़कला,देहरादून स्थित आवास में हुई। बैठक में सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति पर मंथन किया गया।