देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में विधानसभा सत्र ब्रीफिंग का आयोजन, एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने किया ब्रीफ
रविवार दोपहर 2:30 बजे पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस कर्मियों को इस दौरान ब्रीफ किया। ब्रीफिंग में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई। एसएसपी ने समस्त पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने की भी सख्त चेतावनी दी है।