देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 845 ग्राम अवैध चरस की बरामद
रविवार शाम 5:30 बजे रायपुर थाना पुलिस ने एक तस्कर को क्षेत्र से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 845 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। अभियुक्त राजू सिंह,पुत्र अमरपाल सिंह निवासी, रिस्पना नदी थाना करनपुर, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुताई की आड़ में चरस की सप्लाई कर रहा था।