देहरादून: उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने विधायक हॉस्टल, देहरादून में कहा-सवालों से बचने के लिए सरकार ने सत्र की अवधि रखी है छोटी
रविवार दोपहर 1:00 बजे उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने विधायक हॉस्टल देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कल से शुरू हो रहे बजट सत्र की अवधि को बेहद कम रखे जाने पर सवाल खडे किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा बजट पर चर्चा और जनता के मुद्दे सदन में उठे इसकी नही है। इसलिए सरकार ने सत्र की अवधि बेहद कम रखी है।